देवास। शासकीय आयुष औषधालय (हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर) शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम ने बताया कि शिविर में 435 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधि प्रदाय की गई। शिविर में योगा, पंचकर्म, रसोई घर में आयुर्वेद, ऋतुचर्या, आहर-विहार, वैद्य आपके द्वार योजना, मानव अंग प्रत्यंग कार्यकारी औषधि वनस्पति के बारे में लोगों को बताया व औषधिय पौधों का महत्व बताकर औषधीय पौधे वितरण किये गये। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा व महिला चिकित्सक द्वारा रोगों का निदान किया गया।