BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2022, 1:01 pm
KHABAR : अमलेटा के शासकीय हाई स्कूल में इप्का लैब ने की कौशल विकास कोर्सेज की शुरूआत, जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को दी नई शिक्षा नीति के अनुसार पढ़ाई करने समझाइश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के शासकीय हाई स्कूल अमलेटा में इप्का लेबोरेटरीज द्वारा स्किल डेवलपमेंट के तहत यूसीमास एवं ब्यूटीशियन कोर्सेस का बुधवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अनुसार पढ़ाई करने के साथ-कौशल विकास की समझाईश दी। साथ ही इस दिशा में इप्का लैब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इप्का लैब के वाइस प्रेसिडेंट मनोज कुमार मित्तल ने कहानी के माध्यम से बच्चों को समस्याओं से घबराने की बजाए हल करने की मानसिकता का विकास करने पर जोर दिया। यूनिट हेड दिनेश सियाल ने इप्का कंपनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि आगामी एक माह में इप्का लेबोरेटरी द्वारा संस्था को 5 कंप्यूटर प्रदान कर कंप्यूटर कोर्सेज आरंभ करने की घोषणा की गई। इसी विद्यालय में इप्का के सहयोग से सुलभ शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। अमलेटा विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए यूसीमास कोर्स श्वेता विनचुरकर के निर्देशन में प्रारंभ हो रहा है जो यूसीमास कोर्स की विशेषज्ञ हैं। ब्यूटीशियन कोर्स विनीता देसाई  के निर्देशन में आरंभ हो रहा है। कार्यक्रम में विनीता देसाई, ग्राम सरपंच बन्नू बापू एवम अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत सैयद मंसूर अली, प्राचार्य जितेंद्र जोशी, बीएल धमानिया एवं किरण राठौड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश जादौन ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE