BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2022, 1:11 pm
REPORT : जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष किसानों को अधिक मात्रा में उपलब्ध कराया उर्वरक, सहकारिता क्षेत्र में 11719 मैट्रिक टन व निजी क्षेत्र में 9655 मैट्रिक टन वितरित, पढ़े खबर  

Share On:-

रतलाम। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आज दिनांक तक जिले को उर्वरक वितरण अधिक हुआ है। गत वर्ष यूरिया सहकारिता क्षेत्र में 11719 मैट्रिक टन तथा निजी में 9655 मैट्रिक टन कुल 21374 मैट्रिक टन का वितरण 30 नवम्बर तक हुआ था। जबकि इस वर्ष सहकारिता में यूरिया 16144 मैट्रिक टन तथा निजी में 11038 मैट्रिक टन इस प्रकार कुल 27182 मैट्रिक टन का वितरण हो चुका है, जो गत वर्ष की तुलना में 5808 मैट्रिक टन अधिक होकर 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उप संचालक कृषि विजय चौरसिया ने बताया कि गत वर्ष डीएपी सहकारिता क्षेत्र में 5486 मैट्रिक टन तथा निजी में 2597 मैट्रिक टन, कुल 8083 मैट्रिक टन का वितरण हुआ था। जबकि इस वर्ष सहकारिता में डी.ए.पी. 7754 मैट्रिक टन तथा निजी में 4242 मैट्रिक टन इस प्रकार कुल 11995 मैट्रिक टन का वितरण हो चुका है, जो गत वर्ष की तुलना में 3912 मैट्रिक टन अधिक होकर 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

इसी प्रकार गत वर्ष एनपीकेएस सहकारिता क्षेत्र में 3972 मैट्रिक टन तथा निजी में 5183 मैट्रिक टन, कुल 9155 मैट्रिक टन का हुआ था। जबकि इस वर्ष सहकारिता में एन.पी.के.एस. 4905 मैट्रिक टन तथा निजी में 5130 मैट्रिक टन इस प्रकार कुल 10035 मैट्रिक टन का वितरण हो चुका है, जो गत वर्ष की तुलना में 880 मैट्रिक टन अधिक होकर 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।उर्वरक आपूर्ति हेतु रतलाम जिले को लगातार रेक प्राप्त हो रहीं हैं। उर्वरक निर्माता श्रीराम फर्टीलाईजर्स एण्ड केमीकल्स लि. की रेक 30 नवम्बर को धोंसवास रेक पाईन्ट पर प्राप्त प्राप्त हो चुकी है, जिसमें से जिले को 1240 मैट्रिक टन यूरिया सहकारिता को प्राप्त होगा ।

जिले में सहकारिता क्षेत्र में 1836 मैट्रिक टन यूरिया तथा निजी क्षेत्र में 243 मैट्रिक टन यूरिया कुल यूरिया 2079 मैट्रिक टन, सहकारिता क्षेत्र में 2917 मैट्रिक टन डीएपी तथा निजी क्षेत्र में 641 मैट्रिक टन डीएपी कुल डी.ए.पी. 3558 मैट्रिक टन, सहकारिता क्षेत्र में एनपीके 941 मैट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र में एनपीके 1707 मैट्रिक टन कुल एनपीके 2648 मैट्रिक टन, सहकारिता क्षेत्र में पोटाश 181 मैट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र में पोटाश 998 मैट्रिक टन कुल पोटाश 1179 मैट्रिक टन तथा सहकारिता क्षेत्र में एसएसपी 1986 मैट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र में एसएसपी 3101 मैट्रिक टन कुल सिंगल सुपर फास्फेट 5087 मैट्रिक टन का जिले में सहकारिता क्षेत्र एंव निजी क्षेत्र में भण्डारित है। 

जिले के किसानों को सुगमता से उर्वरकों का वितरण हो, इस हेतु जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है। साथ ही समस्त उर्वरक निरीक्षकों को सतत भ्रमण कर नगद विक्रय केन्द्रों पर भीड न होने पाये तथा निजी विक्रेताओ की फर्माे पर किसानों को सुगमता से उर्वरक प्राप्त हो, इस हेतु सम्बन्धित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में पर्याप्त उर्वरकों का भण्डारण होकर किसान भाईयों से अपील की जाती है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार उर्वरकों का भण्डारण करें, जिससे वो अपने खेत में सुचारू रूप से बोनी कर सकें तथा उर्वरकों का संतुलित मात्रा में ही उपयोग करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE