BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2022, 2:38 pm
REPORT : राजस्व विभाग की सभी योजनाओं को कार्यालय के बाहर प्रदर्शित करें, राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, बोले- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों का निर्धारित अवधि में करें निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग की सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, योजनाओं को कार्यालय के बाहर प्रदर्शित करें, ताकि योजनाओं की जानकारी सभी व्यक्तियों को रहें। कलेक्टर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। 

बैठक में एसडीएम आगर राजेंद्र सिंह रघुवंशी, एसडीएम सुसनेर सोहन कनाश सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम, तहसीलदार आरसीएमएस पर दर्ज प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज राजस्व संबंधी शिकायतों का बिना देरी के निराकरण किया जाए। शिकायत में संबंधित शिकायतकर्ता से बात कर निराकरण की कार्यवाही करें। अनावश्यक शिकायतें पोर्टल पर लम्बित नहीं रहें। 
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ जिले के सभी पात्र किसानों को मिले, राजस्व विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ देने में किसी भी स्तर पर शिथिलता ना बरतें। सभी एसडीएम, तहसीलदार लोक सेवा गारंटी अधिनियम अन्तर्गत अधिसूचित सेवाओं के लिए लोक सेवा के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों का निर्धारित अवधि में निराकरण करें, आवेदनों के निराकरण विलंब से करने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिकारी सभी राजस्व मदां में लक्ष्यानुरूप वसूली करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नामांकन, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन आदि के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग के कार्यालयों में आने वाले आगंतुकों के लिए बैठने एवं शुद्ध पेयजल व्यवस्था हो। सभी हल्का पटवारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर किसानों की समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व विभाग का मैदानी अमला स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करें। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य विभाग अपने विभागों की योजनाओं की एक बुकलेट तैयार कर सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को उपलब्ध करवाएं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE