चित्तौड़गढ़। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर न्यायिक कर्मचारियों ने न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की संदिग्ध मौत के विरोध में सामूहिक अवकाश रखकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष राजेश व्यास के नेतृत्व में न्यायिक कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश रखा तथा न्यायालय परिसर में प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर घटनाक्रम की जांच एवं विभिन्न मांगे रखी गई।