नीमच। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई द्वारा विद्यालय छात्रों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु अक्षय पात्र कैंटीन का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम विवेकानंद बाल कल्याण समिति और विद्यालय काउंसिल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र भी मौजूद रहे। विद्यालय में कैंटीन एवं मेस का निर्माण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है।
इस मेस एवं कैंटीन में निर्धारित दर पर अल्पाहार पोहे, वेज सैंडविच, अंकुरित अनाज, चाय, दूध आदि तथा पौष्टिक आहार के लिए दोपहर के भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। कैंटीन की यह सुविधा सिर्फ एसएसवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई के छात्रों हेतु ही होगी।