BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2022, 4:27 pm
REPORT : 17 दिवसीय हस्तशिल्प मेले में आया भोपाल व लखनऊ की चिकनकारी वर्क, ग्राहकों को कर रहा अपनी ओर आकर्षित, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। संत कबीर दास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड भोपाल मध्यप्रदेश शासन द्वारा रोटरी क्लब आफ अजंता टॉकीज रोड में आयोजित 17 दिवसीय हस्तशिल्प मेले में भोपाल की चिकनकारी वर्क भी नागरिकों को लुभा रहा है। चिकन वर्क करागिरी का नाम आते ही सभी को एक ही नाम याद आता है लखनऊ। लखनऊ में ही चिकन वर्क हैंड एंब्रॉयडरी की नायाब करागिरी अभी तक होती आई है।

इसी कारीगरी को भोपाल से आए मोहम्मद अरमान खान ने बताया कि वैसे तो चिकन वर्क लखनऊ का ही है अब भोपाल में भी चिकन वर्क का हो रहा है जिसमें कई प्रकार का एंब्रॉयडरी वर्क होता है। उन्हीं कारीगरों द्वारा तैयार की गई सलवार सूट, साड़ियां, दुपट्टे, कई रंगों और डिजाइनों में तैयार करवाकर प्रदर्शनी के लिए विशेष तौर पर लाए हैं जो 300 रुपए से प्रारंभ होकर 4 हजार रुपए   तक है। इस पर कॉटन, शिफॉन, जॉर्जेट आदि कपड़ों पर कार्य किया गया है। यह कारीगिरी बहुत ही सुंदर है।मेला प्रभारी दिलीप सोनी द्वारा बताया गया कि भोपाल की अद्भुत चिकन वर्क कारीगरी के साथ-साथ प्रदेशभर के 50 से ज्यादा शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन हस्तशिल्प मेले में 04 दिसंबर तक करेंगे। यह प्रदर्शनी सभी कलाप्रेमियों के लिए दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक निरूशुल्क खुली रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE