मनोहर थाना। आज दिनांक 01 दिसम्बर 22 को झालावाड़ से ब्लॉक मनोहर थाना से ब्लॉक स्तरीय यू डाइस कार्यशाला कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय जावर पर सम्पन्न हुई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह द्वारा माँ सरस्वती को दीपक माल्यार्पण कर शुरुआत की गई।
कार्यशाला में ब्लॉक रिसोर्च प्रशन दुलीचंद और नरेश मीणा ब्लॉक एमआई अमित शर्मा एवं झालावाड़ से जिला एमआईएस मनोहर सोनी, प्रवीण सोनी और बुरहान अली नें भी भाग लिया। एमआईएस और बुरहान अली द्वारा भी सेशन लिया और योजनाओं की जानकारी प्रदान यू डाइस के एक एक बिन्दुओ पर अमित शर्मा द्वारा समझाया गया और ध्यान पूर्वक सभी से फीडिंग पर बल दिया, जिससे जिले में ब्लॉक मनोहर थाना भी अच्छी रेंक में पहुंच जाए और डाटा फीडिंग में समस्या नहीं आए। प्रशिक्षण में पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी एवं यू डाइस प्रभारीयों नें भाग लिया।