BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2022, 5:37 pm
KHABAR : जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई ने विश्‍व एड्स दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। एचआईवी/एड्स के प्रचार-प्रसार एवं रोकथाम के उदेश्‍य से जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई मन्‍दसौर द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन जिला चिकित्‍सालय परिसर से किया गया। डॉ. अनिल नंकुम मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी द्वारा जिला चिकित्‍सालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झण्‍डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली शहर के प्रमुख्‍ा स्‍थानों से होती हुई आई.पी.पी.-6 में जाकर सम्‍पन्‍न हुई। 
इस अवसर पर डॉ. अनिल नंकुम मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने कहा कि जिले में 6 आई.सी.टी.सी. एवं 38 एफ.आई.सी.टी.सी. पर एच.आई.वी. जॉच की सुविधा है। जिले में अप्रैल से लेकर अक्‍टूबर तक 42393 लोगो की एच.आई.वी. की जॉच हुई। जिसमें 103 लोग एच.आई.वी. संक्रमित पाये गये । सभी को ए.आर.टी. उपचार पर रखा गया। पिछले वर्षाे की अपेक्षा देखा जाये तो जिले में एच.आई.वी. संक्रमण के केसो में कमी देखी जा रही हैं । हमारी कोशिश है कि जो एच.आई.वी. पाजिटिव है और उसका पार्टनर नेगेटिव है, तो नेगेटिव पार्टनर नेगेटिव हीं रहे और एच.आई.वी. संक्रमित लोगो को अच्छी सेवाऍ देते है।
डॉ. निशांत शर्मा नोडल अधिकारी ने बताया कि विश्‍व एड्स दिवस को एक पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। जिले में 15 दिसम्‍बर तक अनेक गतिविधियॉ आयोजित होगी। जिसमें एच.आई.वी./ एड्स एवं टी.बी के विषय में आमजन को जानकारी दी जावेगी। एच.आई.वी./एड्स से बचने के लिए जानकारी ही बचाव है। मीडिया के विभिन्‍न माध्‍यमों से आमजन तक एच.आई.वी. की जानकारी पहॅुचाने का प्रयास किया जाता है। एच.आई.वी./ एड्स की जानकारी के लिए 1097 निशुल्क डायल कर आम जन जानकारी ले सकते हैं।  जिले में संचालित एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण के्न्‍दों एवं ए.आर.टी. के स्‍टॉफ के द्वारा दिये जा रहे परामर्श से 90 प्रतिशत लोग निरंतर दवा लेने आते है एवं हम शत प्रतिशत एच.आई.वी. संक्रमित मॉताओं को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिससे एच.आई.वी. संकमित गभर्वती मॅा से होने वाले शिशु के संक्रमण दर में भी कमी आई है। रैली में शासकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राये, शहरी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE