चित्तौड़गढ़। बाल कल्याण समिति चित्तौड़गढ़ के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान सदस्य रमेश चंद्र दशोरा ने बताया कि आज विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में विशेष देखरेख एवं संरक्षण वाले एचआईवी से संक्रमित विशेष देखरेख वाले बालकों के बीच जाकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागृत कर विज्ञान के इस युग में असाध्य रोगों के बचाव व उसके निदान पर जागरूक रहने का संदेश दिया है।
बालकों को बताया कि जीवन में संघर्ष के दौर आते हैं उनका निदान भी चिकित्सा द्वारा संभव है। वर्तमान दौर में बालकों में एचआईवी एवं सिलिकॉन एवं नशा मुक्ति के लिए चिकित्सा ही एकमात्र उपाय है। जिसके लिए मनोबल बनाए रखकर समय-समय पर आवश्यक उपचार व दवाइयां देते रहें। बालकों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके बीच जाकर उन्हें प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।