मंदसौर। अपर कलेक्टर आरपी वर्मा ने बताया कि वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा 2 दिसंबर को प्रातः 11 बजे हाथी बोलिया में हाथी बोलिया से देवाखेड़ा सड़क का भूमि पूजन, दोपहर 12.30 मगराना में मगराना से सुथारबोलिया सड़क का भूमि पूजन, दोपहर 2 बजे गर्रावद से बूढ़ा रोड़ सड़क का भूमि पूजन एवं दोपहर 3.30 बजे बादपुर से बांसखेड़ी सड़क का भूमि पूजन करेंगे।