मंदसौर। आगामी 8 दिसंबर को नगर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर आज गुरूवार को नगर पालिका सभागृह में एक बैठक का आयोजन हुआ। नपाध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष नम्रता रितेश चावला, कलेक्टर गौतम सिंह, नगर पालिका सीएमओ सहित सभी पार्षद गण और आम जनता मौजूद रही।
गौरव दिवस मनाने का कार्यक्रम नगर पालिका मंदसौर द्वारा किया जा रहा है। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि सभी पार्षद गण अपने अपने वार्ड में जाएंगे टेंपलेट लेकर जाएंगे सम्राट राजा यशोधर्मन के इतिहास के बारे में बताएंगे। तेलिया तालाब को जिस प्रकार से विकसित किया जा रहा है और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उल्लेखित किया जाएगा मंदसौर का पर्यटन स्थल है। मंदसौर का धार्मिक स्थल है। मंदसौर की संस्कृति है। दशपुर की नगरी है। आज इस बैठक में 40 पार्षद में से 38 पार्षद मौजूद हैं और सबको अपील की है कि पीले चावल लेकर जाइए और अपने-अपने वार्ड से हर घर से 8 तारीख को गौरव दिवस में सम्मिलित होने के लिए अग्रेषित करें क्योंकि कार्यक्रम बहुत भव्य होने वाला है। बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा।
मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी है। कार्यक्रम का एक शिकायती पत्र आता है। प्रशासन के पास वह भी कलेक्टर साहब के पास आता है वो भी जारी हो चुका है। सम्राट यशोधर्मन की प्रतिमा भी मंदसौर में आ चुकी है, जिसका अनावरण मुख्यमंत्री करेंगे रूठ भी लगभग तय हो चुका है विश्व पति शिवालय गांधी चौराहे से एक रैली निकलेगी जो गौरव यात्रा रैली होगी यह रैली बीपीएल चौराहे होते हुए महाराणा प्रताप बस स्टैंड श्री कोल्ड होते हुए कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगी जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक होंगे विभिन्न संस्थाओं के सदस्य होंगे नगर पालिका के पार्षद गण रहेंगे। बैंड बाजों के साथ रैली का आयोजन होगा। पूरे शहर को पोस्टर और बेनरो से सजाया जाएगा।
मुख्यमंत्री रामटेकरी रूट से दोपहर 3 बजे तक आयेंगे। करीब 2 घंटे मंदसौर में रुकेंगे। गौरव दिवस की तिथि को जब निकाला गया सूर्य भगवान का मन्दिर है उसकी स्थापना से निकाला है उन सन,संवतो को खोजने की कोशिश की गई सम्राट यशोधर्मन की प्रतिमा आज तक नही लग पाई इस गौरव दिवस के कारण लग रही हैं हमारे लिए बड़े गर्व की बात है विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि वह राजा जिसने हुंडो को परास्त किया वे हुंड जिससे चीन डरता था यदि चिनियो को डराने वाला हुंड मन्दसौर में दशपुर की नगरी में परास्त होता है और हमारे राजा यशोधर्मन से परास्त होता है वो हमारे लिए ये गर्व की बात है इसलिए हम सब इसे गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं ये गौरव दिवस शहर का गौरव है हमने तो सभी को निमंत्रण दिया आज यहां कांग्रेस के पार्षद गण भी नगर पालिका के सभा ग्रह में आए हैं उन्होंने भी कहा की हमारे वार्ड के लोगों को लेकर आएंगे हम भी गौरव दिवस में भाग लेंगे मंच पर भी हम चाहेंगे कि चारो धर्म है हिन्दू,मुस्लिम, सिख, ईसाई इनके जो प्रमुख प्रतिनिधि है उनको भी हम मंच पर मंचासिन करेंगे क्योंकि यह धर्म का संस्कृति,संस्कार का पुरातत्व पर्यटन का इन सब का मिलाजुला इस कार्यक्रम का आयोजन है।