मनासा। थाना पुलिस ने गुरुवार को देर शाम 4 बजे के करीब मनासा थाने के सामने रोड पर रोको-टोको अभियान चलाया। नीमच पुलिस अधीक्षक एसपी सूरज कुमार वर्मा द्वारा पूरे जिले भर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिस पर यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए जुर्माना वसूला जा रहा है और समजाइश दी जा रही है।
इसी अभियान के तहत मनासा थाना प्रभारी आरसी दांगी के नेतृत्व में मनासा थाना पुलिस ने आज देर शाम मनासा थाने के सामने रोड पर बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट के निकल रहे वाहन चालकों को रोका और जुर्माना वसूला। यातायात थाना पुलिस ने 3 चालान बनाकर 750 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही यातायात नियमो का पालन करने हेतु समजाइश दी।