BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2022, 7:35 pm
KHABAR : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी केडेट्स व समस्त छात्राओं को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी, एनसीसी कैडेट्स ने सीखे तरीके, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल भोपाल की टीम ने गुरूवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी केडेट्स के साथ-साथ विद्यालय की समस्त छात्राओं को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर निवास मीणा एवं एएसआई माशाराम, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार भाटी, सुंदरसिंह, अजय श्रीवास्तव और उनकी टीम ने छात्राओ को दुर्घटना के समय दिए जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। सीपीआर कैसे दिया जाता हैं उसका तरीका समझाया। भूकंप एवं बाढ़ के बचने के उपाय से संबंधित बहुत ही रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी।         

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की एनसीसी अधिकारी माया मेहता ने करते हुए बताया कि भोपाल की टीम द्वारा हमारे कैडेट्स को बहुत ही उपयोगी जानकारी दी गई जिसका उपयोग करके वह अपने जीवन में  किसी भी घायल व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सुनीता छजलानी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय एवं समस्त विद्यालय परिवार के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के प्रहलाद, प्रकाश कुमार, मुकेश कुमार, विशाल माने, दीपक, संजय कुमार, संपतराम मीणा, राम कुमार झा भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE