नीमच। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक, अति पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 01 दिसम्बर 2022 को शहर यातायात व्यवस्था की गई। जिसमें सडक दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से शहर के भिन्न-भिन्न चौराहों पर वाहन चैकिंग की गई। आमजनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
वाहन चैकिंग के दौरान आज दिनांक को दो पहिया वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही गई। जिसमें बिना हेलमेट के कुल 51 चालान बनाये जाकर समन राशी 12750 रूपये वसूल की गई तथा अन्य वाहन चालको के विरूद्ध कुल 16 चालान बनाये जाकर समन राशी 8000 रूपये वसूल की गई। इस प्रकार कुल चालान 67 चालान बनाये जाकर समन राशी 20750 रूपये वसूल की गई।
नोट- यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें तथा अपने वाहन के समस्त कागजात को चालु हालत में रखे अन्यथा आपके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती।