देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय देवास सहित सभी विकासखण्डों में दिव्यांग शिविरों का आयोजन कर हितग्राहियों के यूडीआइडी कार्ड बनाये जाएंगे।
इसी के तहत गुरुवार को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। बागली शिविर में कुल 365 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 10 आवेदन मेडिकल बोर्ड द्वारा रिजेक्ट किए गए। चिकित्सकीय जांचकर पात्र 268 हितग्राहियों को यूडीआइडी कार्ड दिए जा जाएंगे। 87 आवेदन को जिला हॉस्पिटल के लिए रेफ़र किया जिसमें 52 मानसिक, 20 श्रवण, 15 आंख के व्यक्ति थे।
शिविर में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के द्वारा यूडीआइडी कार्ड बनाये जा रहे है। देवास जिले में विकासखण्ड स्तर पर 02 दिसम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खातेगांव, 03 दिसम्बर को जिला चिकित्सालय देवास, 04 दिसम्बर को सिविल अस्पताल कन्नौद, 05 दिसम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदय नगर में दिव्यांग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।