BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 10:59 am
BIG REPORT : एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने ली सरपंचों और सचिवों की बैठक, मौके पर दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी गांवों में स्‍वच्‍छता रथों के माध्‍यम से कचरा संग्रहण का कार्य हो, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावद क्षेत्र की सभी पंचायतों में कचरा संग्रहण के लिए स्‍वच्‍छता रथ प्रदान किए गये है। इन स्‍वच्‍छता रथों के माध्‍यम से प्रतिदिन नियमित रूप से कचरा संग्रहण का कार्य किया जाये। यदि किसी गांव में स्‍वच्‍छता रथ का संचालन नहीं पाया गया, तो संबंधित सरपंच, सचिव के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। यह बात एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरूवार को जनपद सभाकक्ष जावद में क्षेत्र के सभी सरपंचों, पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में एसडीएम शिवानी गर्ग, जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण, जनपद सीईओ आकाश धार्वे भी उपस्थि‍त थे।

बैठक में मंत्री सखलेचा ने निर्देश दिए कि पंचायतों के पुराने कार्याे के मूल्‍यांकन के लिए नये व पुराने सरपंच व सचिवों को एक साथ बैठाकर, पुराने कार्याे का असेसमेंट करवाये और पुराने स्‍वीकृत सभी कार्य पूर्ण करवाये। उन्‍होने सरपंचों से कहा, कि सुदुर सडक निर्माण के लिए ग्राम सभा में प्रस्‍ताव पारित कर प्रस्‍ताव स्‍वीकृति के लिए भिजवाये। मंत्री सखलेचा ने निर्देश दिए, कि मंत्री भ्रमण के दौरान सभी सचिव संबंधित गांवों में अनिवार्य रूप से उपलब्‍ध रहे। उन्‍होने कहा, कि क्षेत्र में ओव्‍हरलोड की समस्‍या नहीं है, फिर भी यदि कही ओव्‍हरलोड की समस्‍या है, तो सचिव व लाईनमेन संयुक्‍त हस्‍ताक्षर से सात दिवस में जानकारी उपलब्‍ध कराये।

मंत्री सखलेचा ने कहा, कि 1800 करोड की लागत की जल जीवन मिशन के तहत गांधी सारग से हर घर नल से जल की योजना मंजूर हो गई है और संबंधित क्रियान्‍वयन ऐजेंसी शीघ्र ही काम प्रारंभ करेगी। उन्‍होने सरपंचों से कहा, कि पेयजल टंकी निर्माण के लिए उपयुक्‍त ऊंचे स्‍थान का चयन कर लें, जिससे कि पूरे गांव में ग्रेविटी से नलों में पर्याप्‍त पानी आ सके। नल पाईपलाईन जमीन में एक मीटर नीचे बिछाई जावेगी। सरपंच, सचिव इसका पूरा ध्‍यान रखे। 

इस मौके पर जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण, न.प.अध्‍यक्ष सोहनलाल माली, रूपेंद्र जैन, सचिन गोखरू, जसवंत बंजारा, अर्जुन माली, अशोक विक्रम सोनी, गोपाल धाकड सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE