BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 10:59 am
NEWS : राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ सुभाष मेहरा की हत्या के विरोध में सामुहिक अवकाश पर, सीबीआई जांच की मांग कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । जयपुर में हुई न्यायिक कर्मचारी की हत्या के विरोध में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ राजस्थान के आव्हान पर गुरुवार को संघ की चित्तौड़गढ़ शाखा के बैनर तले जिले के सभी न्यायिक कर्मचारी अनिश्चितकालीन सामुहिक अवकाश पर चले गए है। 
सामुहिक अवकाश पर रहते हुए न्यायिक कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में मृतक सुभाष मेहरा के परिवार की ओर से प्रस्तुत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही दोषी संबंधित पीठासीन अधिकारी एनडीपीएस न्यायाधीश के एस चलाना के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश देने की मांग है। 

प्रमुख न्यायिक कर्मचारियों का आरोप है कि न्यायाधीश का परिवार मृतक को परेशान करता था, जिससे तंग आकर वह न्यायाधीश के घर पर काम करने नहीं जा रहा था, न्यायाधीश ने पद का दुरुपयोग करते हुए पहले तो कर्मचारी को उठवाया फिर सम्भवतया कर्मचारी के विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। जिस पर न्यायिक कर्मचारी संघ ने मृतक सुभाष मेहरा की हत्या की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।

कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि मृतक न्यायिक कर्मचारी सुभाष की हत्या के बाद संबंधित साक्ष्य को नष्ट कर सुभाष की मोबाईल सिम को भी गायब कर दिया गया है। जिसपर संबंधित अधिकारी और उसके परिजनों की सुभाष मेहरा के साथ हुई बातचीत की कॉल डिटेल निकलवाई जाए। कर्मचारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बंगले की ड्यूटी से मुक्त करवाने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा राशि एवं परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE