BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 11:06 am
BIG NEWS : सभी पटवारी उपलब्‍ध सरकारी जमीन को चिन्हित कर सूची प्रस्‍तुत करें, पटवारियों की बैठक में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र के सभी पटवारी उनके क्षेत्र में उपलब्‍ध खाली सरकारी जमीन, उस पर अतिक्रमण की स्थि‍ति की सूची तैयार कर 15 दिवस में एसडीएम के माध्‍यम से प्रस्‍तुत करें। साथ ही अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा के सभी प्रकरणों का यथा शीघ्र  निराकरण सुनिश्चित करें। यह आत्‍मनिर्भर जावद के लिए बहुत जरूरी है। यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरूवार को जनपद सभाकक्ष जावद में आयोजित क्षेत्र के सभी पटवारियों की बैठक का सम्‍बोधित करते हुए कही।

बैठक में कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एसडीएम शिवानी गर्ग, तहसीलदार व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मंत्री सखलेचा ने कहा, कि राजस्‍व अमलें ने मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए सम्‍पूर्ण मैदानी अमला बधाई का पात्र है।

मंत्री सखलेचा ने पटवारियों को निर्देश दिए, कि यदि ओर भी कोई पात्र व्‍यक्ति किसी योजना के लाभ से वंचित रह गया है, तो उसकी सूची भी बनाकर प्रस्‍तुत करें। मंत्री सखलेचा ने दो माह में सभी अविवादित नामांतरण प्रकरणों का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी दिए।

उन्‍होने कहा, कि सभी पटवारी निर्धारित दिवस सोमवार व गुरूवार को अपने मुख्‍यालय पर उपस्थित रहे। साथ ही म.प्र.शासन के मंत्री के क्षेत्र भ्रमण के दौरान संबंधित गांवों में ही पटवारी उपलब्‍ध रहे। उन्‍होने कहा, कि गांवों में उपलब्‍ध जमीन के आधार पर आबादी भूमि घोषित करवाने की कार्यवाही भी सभी पटवारी शीघ्र करे। उन्‍होने कोरोना में दिवंगत हुए क्षेत्र के एक पटवारी व रोजगार सहायक के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति‍ दिलाने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण, न.प.अध्‍यक्ष सोहनलाल माली, रूपेंद्र जैन, सचिन गोखरू, जसवंत बंजारा, अर्जुन माली, अशोक विक्रम सोनी, गोपाल धाकड सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE