भवानीमंडी। आज राजस्थान स्टेटस एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा झालावाड़ जिले में संचालित शिक्षित रोजगार केंद्र प्रबंधक समिति टीआई FSW झालावाड़ द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुवे विभिन कार्यक्रम आयोजित किये गए।
जो निम्नानुसार है-
1- महात्मा गाँधी राजकीय विधालय पचपहाड़ मे ह्यूमन चैन रैली एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त विधालय स्टॉफ एवं टीआई स्टॉफ और आईसीटीसी कॉउंसलर मनीष शर्मा उपस्थित रहे।
2- रेलवे स्टेशन भवानीमंडी पर उप स्टेशन अधीशक अमरसिंह माली द्वारा सिग्नेचर कैम्पेन का शुभारम्भ किया गया। जिसमे टी ई M&E संजय शर्मा द्वारा HIV के बारे में जानकारी दी। जिसमे समस्त रेल्वे स्टॉफ एवं टीआई स्टॉफ और आईसीटीसी कॉउंसलर मनीष शर्मा उपस्थित रहे।
3- भवानीमंडी अनंत विहार कॉलोनी में स्थिति टीआई कार्यालय परिसर से कैंडेल लाइट मार्च निकाला गया। जिसका समापन कालवा स्थान दूधाखेड़ी रोड पर स्थिति राधे क्लिनिक पर किया गया। जिसमे समस्त टीआई स्टॉफ और CHC नर्सिंग ऑफिसर जगदीश मीणा एवं समाज सेवक मुकेश झाला, विजय झाला, लखन सिंह, युवराज सिंह, रेल्वे रिटायर्ड शैख़ उपस्थित रहे।
4- ग्राम निपानिया उदा में रंगोली फॉर Hiv/Aids जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया, जिसमे ग्रामीणों ने भाग लिया।
5- रेल्वे स्टेशन पर सभी ऑटो चालको को रेड रिबीन एड्स सिम्बल वितरण कर एड्स के प्रति जागरूक किया गया।
6- उपकारग्रह भवानीमंडी में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे समस्त पुलिस कर्मी एवं कंपाउंडर आरिफ खान उपस्थित रहे।
7- SRKPS संस्था द्वारा CBS हेल्थ कैंप आयोजित किया गया।