BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 12:18 pm
KHABAR : वन मंडल के इको सेंटर परिसर में 200 कर्मचारियों ने लिया तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग, वन संरक्षण पीएन मिश्रा ने कहा- सभी को ई-ग्रीन वॉच, अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा पर कार्य करना है, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। वन मंडल देवास के इको सेंटर परिसर में वनमंडल के 200 कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण वन संरक्षक पी.एन. मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान एस.डी.ओ. कन्नौद एस.एल. यादव, एस.डी.ओ. देवास एस.के. शुक्ला एवं एस.डी.ओ. बागली अमित सोलंकी, वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.एस. चौहान सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

वन संरक्षण पीएन मिश्रा ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों को जमीनी स्तर पर जनहित के कार्यों को विशेष ध्यान में रखते हुए किस प्रकार से क्रियान्वित करना है उस पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि सभी को ई-ग्रीन वॉच, अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा पर कार्य करना है। प्रशिक्षण में एस.डी.ओ. कन्नौद एस.एल. यादव, एस.डी.ओ. देवास एस.के. शुक्ला एवं एस.डी.ओ. बागली अमित सोलंकी ने देवास में इको सेंटर परिसर में अलग-अलग उपवनमंडल के कर्मचारियों को क्रमवार ई-ग्रीन वॉच, अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही कर्मचारियों को वनमंडल स्तर पर किए जा रहे वृक्षारोपण एवं विभागीय कार्यों का वन विभाग के पोर्टल पर किस प्रकार से जानकारियों की एंट्री की जाती है प्लांटेशन मूल्यांकन करना व उसकी एंट्री करना अग्नि सुरक्षा के उपाय तथा वन संपदा ओर सुरक्षा के आज की परिस्थिति में किस प्रकार से सुरक्षा करना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।  कार्यशाला में कर्मचारियों द्वारा फील्ड में होने वाली समस्या का डाटा एंट्री में होने वाली त्रुटियों एवं तकनीकी ज्ञान के संबंध में मार्गदर्शन चाहा गया। जिस पर विस्तार से चर्चा की गई एवं समस्या का निराकरण किया जाकर मार्गदर्शन दिया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE