BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 12:22 pm
BIG REPORT : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने खातेगांव में किया अस्पताल के नवीन भवन का शुभारंभ, बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाना है, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने खातेगांव अस्पताल के नवीन भवन का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने नवीन भवन का निरीक्षण किया। नवीन भवन में बनाये गए विभिन्न वॉर्डों को देखा और अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान विदिशा लोकसभा क्षेत्र सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, राजीव खंडेलवाल, नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सलिता धनवारे, कचरू पटेल, राजेश जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।  

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाना है। प्रदेश सरकार ने कोविड काल में भी बेहतर सुविधा दी है। प्रदेश सरकार द्वारा जनता को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। अस्पतालों का उन्नयन कर कायाकल्प किया जा रहा है। देवास जिले में भी  अस्पतालों का कायाकल्प किया गया है। खातेगांव अस्पताल 30 बिस्तर का है, जल्द ही द्वितीय चरण में 50 बिस्तर का बनाया जाएगा सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है।     

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के सारे अस्पतालों का कायाकल्प किया जा रहा है।  खातेगांव अस्पताल में भी मशीने दी जाएगी, डॉक्टर एवं स्टाफ की भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। टेली मेडिसिन की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थाएं खोली जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में सभी पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क किया जा रहा है।गर्भवती महिलाओ के लिए प्रसूति सहायता योजना चलाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।   

सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास के लिए कार्य कर रही है। खातेगांव में भी बहुत से विकास कार्य चल रहे है। प्रदेश सरकार  चिकित्सा सुविधा देने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड से नागरिकों को 05 लाख रुपये तक  फ्री  इलाज मिलेगा। सभी पात्र नागरिक आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं।

खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि अस्पताल का नवीन भवन बनने से  खातेगांव के आसपास के गांवों के हजारों नागरिकों को ईलाज की सुविधा मिलेगी। खातेगांव अस्पताल में  आसपास के क्षेत्र के नागरिक इलाज के लिए आते हैं, उन्हें अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।  प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार कार्य कर रही है। अस्पताल के बन जाने से अब क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE