BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 12:38 pm
REPORT : जिले में अवैध वाहन संचालन एवं ओव्हर लोड वाहनों पर कार्रवाई, स्कूली वाहनों से भी वसूला 18 हजार का शमन शुल्क, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। शासन के निर्देशों के परिपालन में जिले में वाहनों अवैध संचालन एवं ओव्हरलोड वाहनों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाईयां की जा रही है।
जिला परिवहन अधिकारी देवास जया वसावा ने बताया कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में वाहनों के संबंध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन विभाग के अमले के साथ हाटपिपल्या क्षेत्र में स्कूली वाहनों का सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। चौकिंग के दौरान मार्ग पर संचालित होने वाली वाहनों के अतिरिक्त स्कूल परिसर में जाकर भी वाहनों एवं उनके दस्तावेजों की जॉंच की गई। जॉंच के दौरान इस तथ्य की पुष्टी भी की गई कि वाहन में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई गाईड लाईन के अनुरूप सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं। वाहन चौकिंग के दौरान स्कूल प्रबंधन को स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने तथा समस्त वैधानिक दस्तावेज पूर्ण रखने के साथ ही चालक परिचालकों का पुलिस द्वारा सत्यापन करने संबंधी हिदायत भी दी गई तथा निर्देशित किया गया कि वाहनों को निर्धारित गति से ही संचालित की जावे।       

जिला परिवहन अधिकारी देवास ने बताया कि स्कूली वाहनों की चौकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों तथा दस्तावेजों की कमियॉं पाई जाने एवं 01 स्कूली बस का फिटनेस प्रमाण पत्र तत्काल मौके पर ही निरस्त किया गया तथा अन्य स्कूली वाहनों पर भी चालानी कार्यवाही की जाकर 18000 रुपए शमन शुल्क वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी ने समस्त वाहन संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी वाहनों को ठीक हालत में ही मार्ग पर संचालित करें तथा समस्त वैधानिक दस्तावेज जैसे, पंजीयन, फिटनेस, बीमा, परमिट, वैध चालक लायसेंस, पीयूसी प्रमाण पत्र, मोटरयान कर आदि पूर्ण होने पर वाहन संचालित करें। वाहनों की चौकिंग कार्यवाही सतत् रूप से लगातार जारी रहेगी तथा अवैध एवं नियम विरूद्ध संचालन पर कार्यवाही की जाती रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE