देवास। विश्व एड्स दिवस 01 दिसंबर 2022 के अवसर पर एवं 360 डिग्री अभियान अंतर्गत देवास जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ.शिवेन्द्र मिश्रा के सहयोग तथा जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई जिला देवास के सोजन्य से जिला जेल देवास, उपजेल कन्नौद, सामु.स्वा.केन्द्र बागली, सामु.स्वा.केन्द्र सोनकच्छ, सामु.स्वा.केन्द्र खातेगांव मेंजागरूकता कार्यक्रम एवं एचआईवी/सिफलिस/टीबी की जांच संबंधी गतिविधियॉ आयोजित की गई।
सामु.स्वा.केन्द्र बागली में डॉ.एन.के.गुप्ता एवं सिविल जज भारतीय राकेश जाटव की उपस्थिति तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.विष्णुलता उईके के सहयोग तथा विकासखंड सोनकच्छ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश चौधरी एवं डॉ.अभिषेक एवं आईसीटीसी टीम के सहयोग से विश्व एड्स दिवस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं बीएमओ, आईसीटीसी स्टॉफ द्वारा एचआईवी/एड्स पर विचार व्यक्त किये गये। विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर 2022 के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक स्तर पर 01 दिसंबर 2022 से 15 दिसंबर 2022 तक ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों हेतु जागरूकता सत्र, जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई टीम, आईसीटीसी टीम, एआरटी टीम द्वारा हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूलों में एचआईवी/एड्स/टीबी जागरूकता कार्यक्रम, पीएचसी स्तर पर एचआईवी/टीबी स्वास्थ्य षिविरों का आयोजन, सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में बैनर प्रदर्शन जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।