नीमच। एसडीएम पवन बारिया द्वारा मनासा निवासी आवेदक भूली बाई कछावा को माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण तथा कल्यााण अधिनियम-2007 के तहत आदेश पारित कर अनावेदक अरूण कछावा को 1500 रूपये प्रतिमाह माह की 15 तारीख तक भूलीबाई कछावा के बैंक खाते में जमा करवाने का आदेश दिया गया है। मासिक भरण पोषण की राशि आवेदक भूलीबाई को प्रतिमाह प्राप्त नहीं होने पर अनावेदक अरूण कछावा पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
इसी तरह उक्त अधिनियम के तहत पारित एक अन्य आदेश में एसडीएम बारिया ने आवेदक खेश ईब्राहिम को पुत्र शेख जाकीर, आरीफ, इसरान एवं इरफान को प्रतिमाह 15 तारीख तक 500-500 रूपये आवेदक शेख ईब्राहिम के बैंक खाते में जमा करवाने का आदेश जारी किया गया है।