मल्हारगढ़। आज दिनांक 02 दिसम्बर को वित्त मंत्री और मल्हारगढ़ के विधायक जगदीश देवड़ा ने विधानसभा क्षेत्र के हाथीबोलिया से देवाखेड़ा सड़क निर्माण लागत दो करोड़ एक लाख रुपए एवं मगराना से सुथार बोलिया सड़क निर्माण लागत एक करोड़ 58 लाख रुपए का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस दौरान वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने क्षेत्र के विकास का जो दायित्व हमें सौंपा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम उसे पूरी मेहनत से निभाने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में विकास के सभी कार्य हुए हैं और निरंतर हो रहे हैं।