BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 6:00 pm
KHABAR : कोटा की आरके कंस्ट्रक्शन का हुआ टेंडर, नगर के 3 वार्डों सहित सैकड़ों ग्रामीणों को मिलेगा अंडरपास का फायदा, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

शामगढ़। 1 वर्ष पूर्व आलमगढ़ स्थित समपार फाटक बंद होने के बाद अंडर ब्रिज बनाओ समिति के बैनर तले शामगढ़ के नगर वासियों द्वारा पुरजोर तरीके से अंडर ब्रिज बनाने की मांग उठाई गई। जिसमें धरना प्रदर्शन, मौन व्रत से लेकर मानव श्रृंखला बनाने तक का कार्य किया गया। एक सुर में उठी आवाज, जात पात पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर नगर हित की मांग बन गई। 

उसके बाद क्या था क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग के प्रयास के बाद राज्य शासन द्वारा रेलवे को अंडर ब्रिज बनाने हेतु राशि जारी की गई। इसी क्रम में रेलवे द्वारा टेंडर जारी किए गए जिसमें शुक्रवार को कोटा रेल मंडल कार्यालय में टेंडर खोले गए, जिसमें अंडर ब्रिज बनाने हेतु 3 टेंडर डाले गए जिसमे 30 प्रतिशत अधिक में पीके कंस्ट्रक्शन कंपनी दिल्ली, 12 प्रतिशत अधिक मुकेश यादव गाजीपुर, एवं सबसे कम 7 प्रतिशत अधिक आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी कोटा द्वारा टेंडर डाला गया। जिसमें सबसे कम राशि होने पर कोटा की आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी का टेंडर होना तय माना जा रहा है। ठेकेदार को जल्दी रेलवे द्वारा प्रक्रिया पूर्ण कर वर्क आर्डर दिया जाएगा जिससे शामगढ़ के लोगों को जल्द अंडर पास की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE