चित्तौड़गढ़। सुभाष मेहरा सहायक न्यायिक कर्मचारी की संदिग्ध मौत के विरोध में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा चित्तोड़गढ़ के कर्मचारीयों का सामूहिक अवकाश दूसरे दिन भी जारी रहा, सामूहिक वाहन रैली का आयोजन किया गया।
राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी दुवारा सामूहिक अवकाश के आहवान पर न्यायिक कर्मचारी संघ चित्तोड़गढ़ दुवारा जिला न्यायिक कर्मचारी संघ मोटर दुर्घटना एवं दावा अधिकरण जिला विधिक सेवा प्रधिकरण स्थाई लोक अदालत एवं तालुका मुख्यालयों के कर्मचारीगण द्वारा अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने के निर्णय के क्रम में शनिवार को भी सामूहिक अवकाश जारी रहा।
राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ की जिला शाखा चित्तोड़गढ़ के अध्यक्ष राजेश व्यास ने रैली को संबोधित करते हुवे बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुवे न्यायिक कर्मचारी अपने आपको कमजोर बेसहारा हताश महसूस कर रहे है। न्यायिक कर्मचारियो में भारी आक्रोश व्याप्त है।