BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 6:23 pm
BIG REPORT : कलेक्टर अग्रवाल ने देहपुर, लुहारिया एवं खजूरिया में अमृत सरोवर व जल संरचनाओं का किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने शुक्रवार को नीमच जिले के जावद विकासखण्ड के ग्राम देहपुर, लुहारिया चुण्डावत एवं ग्राम खजूरिया में अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य एवं विभिन्न जल सरचनाओं के निर्माण कार्याे का अवलोकन किया और निर्माण कार्याे की गुणवत्ता का जायजा लिया। 
कलेक्टर ने रतनगढ में उर्वरक वितरण केन्द्र का निरीक्षण कर, उर्वरक वितरण व्यतवस्था का जायजा लिया और किसानों से चर्चा कर, उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी ली। 
कलेक्टर अग्रवाल ने ग्राम खजूरिया में एकीकृत माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर, बच्चों की दर्ज संख्या, उपस्थित बच्चों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने शाला परिसर में पर्याप्त‍ साफ-सफाई नहीं पाये जाने, विद्यालय के शौचालय के अनुपयोगी होने पर ताला लगा पाये जाने पर अप्रसन्न्ता व्यक्तत की। कलेक्टर ने खजूरिया स्कूल के प्राथमिक शिक्षक की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने ग्राम वधावा में वाटर शेड परियोजना के तहत निर्मित विभिन्न कार्याे का भी मौके पर अवलोकन किया। इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत नीमच के अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE