BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 6:30 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री ने निभाया अपना कौल, शिवम की बहन के हाथ पीले हुए, खुशी के आंसू लिये शिवम ने मामा शिवराज का जताया आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री ने कहा था कि शिवम चिंता मत करना। तुम्हारी बहन की शादी धूमधाम से होगी और आज जब यह मौका आया तो शिवम की आँखों में खुशी के आँसू थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज धार जिले के निसरपुर में खरगोन के दंगे में घायल शिवम की बहन की शादी में अपने वायदे के मुताबिक दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी। यह सहायता लेकर स्वयं कलेक्टर धार प्रियंक मिश्र और खरगोन जिला पंचायत की सीईओ ज्योति शर्मा पहुँची।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृतिका के विवाह पर अपनी शुभकामना के साथ दो लाख रुपए उपहार स्वरूप भिजवाए। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने विवाह में शामिल होकर राशि का चेक वधु को भेंट किया। उल्लेखनीय है कि कृतिका का विवाह पिछली गर्मियों में होना था। पर उस वक्त खरगोन में हुए साम्प्रदायिक उपद्रव में उनका भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक दंगाई द्वारा फेंके पत्थर से उसके सिर में चोट लगी थी और जीवन-मरण का प्रश्न बन गया था। उसे कई दिनों तक इंदौर के अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। इस वजह से विवाह टाल दिया गया था। शिवम की हालत भी बेहद गंभीर थी। पर मुख्यमंत्री चौहान की संवेदनशीलता से शिवम का शासन के खर्चे पर पूरा इलाज हुआ। वह स्वस्थ होकर घर लौटा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंदौर के कमिश्नर डॉ पवन शर्मा ने स्वयं इलाज पर निगरानी रखी। मुख्यमंत्री चौहान ने भी वीडिओ काल द्वारा कई मर्तबा शिवम से चर्चा की थी। तत्समय मुख्यमंत्री चौहान ने विवाह में मदद का भरोसा जताया था। आज जिला पंचायत खरगोन की सीईओ ज्योति शर्मा और धार प्रशासन का अमला निसरपुर पहुँचा और कृतिका के विवाह में शामिल हुआ और नव दंपत्ति को सुखमय भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ दीं। शिवम के लिये यह सब मामा शिवराज की सहृदयता का उपहार और नवजीवन जैसा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE