शाजापुर। विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर 03 दिसम्बर को जिला चिकित्सालय के पुराने भवन में प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक विकलांगता शिविर का आयोजन किया जायेगा।
जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने विकलांगता शिविर के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ किरण आठिया, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ संजय खण्डेलवाल एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवचरण कुशवाह की ड्यूटी लगाई है। साथ ही सभी को शिविर में उपस्थित होकर शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों के प्रमाण-पत्र बनाने के निर्देश दिये हैं।