शाजापुर। आज दिनांक 02 दिसम्बर 2022 शुक्रवार को मध्य प्रदेश राज्य एड्स समिति के अंतर्गत स्वामी चैतन्य महाप्रभु शिक्षा समिति द्वारा संचालित टीआई परियोजना शाजापुर द्वारा दशहरा मैदान (अयोध्या बस्ती) में एड्स के प्रति जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया।
CBS कैंप लगाया गया, वहीं मजदूरों को रेड रिबन लगाकर उन्हें एड्स की विस्तृत जानकारी दी गई। टीआई स्टाफ में उपस्थित पीएम भैरवसिंह गौरसिया, डॉ विजेंद्र सिंह कटारिया, काउंसलर निधि दवे, M&E नरेन्द्र सिंह जादौन, आउटरीच वर्कर प्रवीण शर्मा, राधा सिलोदिया, नंदनी वर्मा आदि उपस्थित रहे।