नीमच। विद्युत वितरण कंपनी 3 दिसंबर को 11 केवी मैसी शोरूम फीडर पर स्वीच मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य के चलते फीडर से निकलने वाली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 03.12.2022 (शनिवार) को 11 केवी मैसी शोरूम फीडर पर स्वीच मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। सुबह 9 से 10 बजे चलने वाले इस कार्य के कारण संबंधित फीडर से निकलने वाली आपूर्ति को रोका जाएगा। मेसी शोरूम फीडर बन्द रहने से सरदार मोहल्ला, शांति नगर, बस स्टेण्ड, फब्वारा चौक, सिविल हॉस्पिटल कॉलोनी एरिया, एसपी कार्यालय, शास्त्री नगर, राजीव नगर, बगीचा नं. 04 एवं जमुनिया, बरखेड़ा हाड़ा, हिंगोरिया, जयसिंहपुरा आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया एवं बढ़ाया भी जा सकता है।