रतलाम। सैलाना अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन द्वारा बाजना तहसीलदार रूपाली जैन, जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया, उप सरपंच रोनक लुनावत, ग्राम सचिव तथा पटवारी के साथ बाजना के बाजारों का निरीक्षण किया गया तथा जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें दो दिवस में अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया। कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर बहुत गंदगी करके रखी थी जिन पर ग्राम पंचायत के माध्यम से जुर्माना लगाया गया।