शाजापुर। महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संर्वधन कार्यक्रम अंतर्गत आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एकीकृत बाल विकास परियोजना मो बड़ोदिया में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में परियोजना अधिकारी पंकज कुमार दवे द्वारा प्रशिक्षण की रूपरेखा व उद्धेश्य पर प्रकाश डालते हुए कम व अति कम वजन को बच्चों को चिन्हाकन व आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों का माप करने के निर्देश दिए गये। तत्पश्चात स्वास्थ्य विभाग से डॉ आलोक वर्मा द्वारा बच्चों का श्रेणीवार स्वास्थगत उपचार करने के दौरान उचित खानपान, मल्टी विटामीन व दवाईयां के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चों को एनआरसी भेजने के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस दौरान उपस्थित प्रशासक वन स्टाप सेंटर से नेहा जायसवाल ने महिलाओं के विरूध होने वाले अपराधों से बचाव व महिलाओं के विरूध होने वाले अपराधों से बचाव व महिलाओं से संबंधित नियमों की जानकारी व साइबर अपराध से बचने के लिए टोलफ्री न 1930 की जानकारी प्रदान की।
इस दौरान प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम चौहान ने प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना व समेकित बाल सरंक्षण योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों के नियमित संचालन के निर्देश प्रदान किए व मुख्यमंत्री बाल आरोग्य सर्वधन के विभिन्न चरणों की जानकारी पावर प्वाईट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रदान की।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक हेमकान्ता मालवीय, कौशल्या श्रीमाली, किरण परमार प्रियंका चन्द्रवंशी, आशा जांगड़े व आंगनवाडी कार्यकर्ताएं उपस्तिथ थी।