BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 7:57 pm
BIG NEWS : कुख्यात तस्कर पप्पु धाकड के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अवैध मकान, बाडा, गोदाम ध्वस्त, 15 करोड़ रूपये कीमती 50 बीघा अतिक्रमित शासकीय भूमि मुक्त, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री द्वारा भू-माफियाओ, मादक पदार्थ तस्करो, शराब माफियाओ के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत थाना रतनगढ क्षेत्र में दिनांक 27-28 नवंबर की रात्रि केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा एवं रतनगढ पुलिस द्वारा संयुक्त दबिश थाना रतनगढ क्षेत्र के ग्राम हाथीपुरा में कुख्यात तस्कर पप्पु धाकड के द्वारा अवैध मादक पदार्थ का संग्रहण पर दी गई थी। दबिश के दौरान पप्पु धाकड द्वारा निर्मित बाडे के भीतर से पुलिस की आहट पाकर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला करने की नियत से बाडे के भीतर से फायरिंग कर दी गई एवं बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। बाद बाडे के भीतर जाकर तलाशी लेने पर करीब 17 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिलने पर जप्त किया गया एवं मौके पर ही अवैध हथियार देशी पिस्टल 05, 12 बोर बन्दूक 03 एवं इनके जिन्दा कारतूस करीब 188 तथा 05 चले हुए खाली खोखे मिलने पर विधिवत जप्ती आदि की कार्यवाही की गई। 

बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा द्वारा दिनांक 29 नवंबर 2022 को बदमाश पप्पु धाकड एवं अन्य 07-08 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट करने पर अपराध क्रमांक 180/2022 धारा 307, 353, 147, 148, 149 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया जाकर लगातार पुलिस टीम बनाई जाकर आरोपी पप्पु धाकड की तलाश हेतु दबिश दी गयी, किन्तु बदमाश पप्पु धाकड हाथ नही आ सका। 

अनुसंधान के दौरान जिस बाडे से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व अवैध हथियार व कारतूस की जप्ती की गई थी, उसके संबंध में जानकारी लेते शासकीय भूमि लगभग ढाई बीघा पर अतिक्रमण कर बडी मात्रा में अवैध निर्माण करना पाया गया तथा इसी तरह उस बाडे से करीबन डेढ किलोमीटर अन्दर भी बदमाश पप्पु धाकड द्वारा करीबन 50 बीघा शासकीय जमीन पर कब्जा कर बाउन्ड्रीवाल, तार फ्रेंसिंग अवैध विघुत कनेक्शन, अवैध नलकुप खनन व अवैध खेती करना पाया गया।

दिनांक 02 दिसम्बर 2022 को कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन एसडीएम शिवांनी गर्ग, एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय, रतनगढ थाना प्रभारी शिवकुमार यादव एवं स्टाफ के नेतृत्व में बदमाश पप्पु धाकड के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर बनाये गये अवैध मकान, बाडा, गोदाम आदि को जेसीबी की सहायता से धवस्त किया गया एवं अतिक्रमित शासकीय भूमि करीब 50 बीघा कुल कीमति करीब 15 करोड रुपये की सम्पत्ति मुक्त करवाई गई। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE