नीमच। मप्र शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने शुक्रवार को एक तबादला सूची जारी की। इस तबादला सूची में नीमच नगर पालिका सीएमओ गरिमा पाटीदार के नाम का भी जिक्र है। अब तक नपा नीमच की बागडोर संभाल रही सीएमओ पाटीदार को यहां से हटाया गया है। वहीं इनकी जगह एपी सिंह गहरवार को सीएमओ का दायित्व सौंपा है। वे सतना से स्थानांतरित होकर यहां आएंगे।