नीमच। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 02 दिसम्बर 2022 को शहर यातायात व्यवस्था की गई। शहर के भिन्न-भिन्न चौराहों, सतगुरू बेकरी, भरभडिया फंटा पर वाहन चैकिंग की गई। आमजनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
वाहन चैकिंग के दौरान दिनांक 02 दिसम्बर को दो पहिया वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाई की गई। जिसमें बिना हेलमेट के कुल 53 चालान बनाये जाकर समन राशी 13250 रूपये वसूल की गई तथा अन्य वाहन चालको के विरूद्ध कुल 18 चालान बनाये जाकर समन राशी 10500 रूपये वसूल की गई। इस प्रकार कुल चालान 71 चालान बनाये जाकर समन राशी 23750 रूपये वसूल की गई।
नोट- यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें तथा अपने वाहन के समस्त कागजात को चालु हालत में रखे अन्यथा आपके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है।