BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 11:23 am
KHABAR : मुख्यमंत्री चौहान की घोषणा के पालन में कमजोर वर्गों के लिए बनेगी सुराज कॉलोनी, बंजली-सेजावता बाईपास पर मुक्त कराई भूमि पर आकार लेगा आवास प्रोजेक्ट, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के पालन में रतलाम के समीप बंजली-सेजावता बाईपास पर जिले के कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लगभग 100 करोड रुपए लागत का हाउसिंग प्रोजेक्ट शीघ्र आकार लेगा, इसमें भूमि का मूल्य सम्मिलित है कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शुक्रवार दोपहर सेजावता पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया। हाऊसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। रतलाम संभवतः प्रदेश का पहला जिला होगा, जहां सुराज कालोनी निर्माण के लिए सर्वप्रथम पहल कर दी गई है।

राजस्व अमले द्वारा सेजावता-बंजली बाईपास पर अतिक्रमण से मुक्त कराई गई साढे तीन हेक्टेयर भूमि पर हाउसिंग प्रोजेक्ट की तैयारी की जा रही है। क्रियान्वयन एजेंसी हाउसिंग बोर्ड द्वारा आवास निर्माण का विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर के साथ मौजूद हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री राजकुमार वसनैया ने बताया कि यदि भूमि डेवलप की जाएगी तो प्रोजेक्ट की निर्माण लागत लगभग सौ करोड रुपए होगी, इसमें भूमि का मूल्य सम्मिलित है।  करीब साढे तीन सौ आवासों का निर्माण होगा जो गरीब, कमजोर वर्गों को उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जा रही है जो स्वीकृति के लिए शासन को प्रेषित की जाएगी। विभाग ने भूमि आवंटन की मांग कर दी है।

बाईपास पर सड़क के दोनों ओर शासकीय भूमि विगत दिनों अतिक्रमण से मुक्त कराई गई थी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि मुक्त भूमि पर अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा पुनः फसल बुवाई कर दी गई है। सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने दोनों कोटवारों को सेवा से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही मौजूद तहसीलदार अनीता चौकोटिया, नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा तथा राजस्व निरीक्षक शुभम तिवारी को स्पष्ट निर्देशित किया कि शनिवार तक भूमि की सफाई सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE