रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार ऊर्जा संरक्षण अभियान अंतर्गत जिले के रावटी के स्कूलों में ऊर्जा बचत के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस सम्बन्ध में वीडियो फिल्म प्रदर्शित की गई। रावटी के मुख्य चौराहे, शिवगढ़, सैलाना के बस स्टैंड तथा मुख्य चौराहों पर वाहन द्वारा भ्रमण कर ऊर्जा बचत के प्रति ग्रामीणों, नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।