BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 12:04 pm
GOOD NEWS : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय, शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर लिया महत्वपूर्ण फैसला, गजट नोटिफिकेशन किया जारी, जानिए उम्मीदवारों के लिए क्या है खुशखबरी, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षाओं की वैधता की लिमिट को समाप्त कर दिया है। प्रत्येक परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट जीवन भर के लिए पात्र माने जाएंगे। गुड न्यूज़ यह है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के कैंडिडेट्स को भी अब अपने जीवन में कभी दोबारा शिक्षक पात्रता परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। 

गुरुवार को प्रकाशित राजपत्र में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस बात का प्रावधान किया गया। नवीन प्रावधान के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 और इसके बाद सभी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट के रिजल्ट लाइफ टाइम के लिए वैलिड होंगे। जो कैंडीडेट्स एक बार क्वालीफाई कर लेंगे उन्हें फिर कभी एग्जाम नहीं देना पड़ेगा। 

यानी अब केवल उन कैंडिडेट्स को शिक्षक पात्रता परीक्षा देने की जरूरत है जो या तो परीक्षा के लिए हाल ही में पात्र हुए हैं या फिर पिछले परीक्षा में क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। हालांकि, अभी कई सवालों के जवाब मिलना बाकी है। यदि कोई कैंडिडेट किसी भी कारण से दोबारा शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हो जाता है तो उसका कौन सा वाला सर्टिफिकेट वैलिड माना जाएगा। 
 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE