BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 1:09 pm
REPORT : कलेक्टर सूर्यवंशी के प्रयासों से वितरित कार्ड की संख्या 8 लाख 40 हजार 284 हुई,  नागरिकों से की आयुष्मान भारत निरामयम योजना का लाभ उठाने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में आयुष्मान भारत योजना शासकीय प्रयासों से पात्र हितग्राहियों के लिए वरदान साबित हो रही है। माह जुलाई में जिले में 9 लाख 46 हजार 738 के लक्ष्य के विरूद्व 6 लाख 30 हजार 079 कार्ड बनाए जाकर जिला दसवें क्रम पर था किंतु वर्तमान में 8 लाख 40 हजार 284 कार्ड बन चुके हैं एवं हितग्राहियों को प्रदान किए जा चुके हैं। इस प्रकार की गई प्रगति अनुसार 2 लाख 10 हजार 205 कार्ड बनाए जाकर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ चुका है ।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग और मोबाईल के माध्यम से कार्ड बनाने का नवोन्मेष प्रारंभ करने और मैदानी कर्मचारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ द्वारा निरंतर दिन-रात अथक परिश्रम के कारण उपलब्धि हासिल की जा चुकी है ।नोडल अधिकारी जमुना भिडे ने शेष बचे पात्र हितग्रहियों से अनुरोध किया है कि पात्र हितग्राही अपना समग्र आईडी और आधार कार्ड लेकर मैदानी कर्मचारियों से संपर्क कर कार्ड प्राप्त करें और 5 लाख रूपये तक के केशलेस उपचार की सुविधा का लाभ प्राप्त करें ।योजनांतर्गत कुल 1399 प्रकार की बीमारियों के पैकेज निर्धारित है। पात्र हितग्राही अपना कार्ड के आधार उपचार के लिए टोल फ्री नंबर 14555 पर अथवा 18002332085 संपर्क करके चिन्हित अस्पतालों की जानकारी प्राप्त करके अस्पताल में उपस्थित होकर सीधे उपचार करवा सकते हैं ।रतलाम जिले में रतलाम मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय रतलाम, एमसीएच अस्पताल रतलाम, सिविल अस्पताल जावरा, निजी अस्पतालों में श्रद्वा नर्सिंग होम काटजू नगर, जीडी अस्पताल 80 फीट रोड, आरोग्यम हॉस्पिटल कॉलेज रोड रतलाम, आयुष्मान भारत योजना के चिन्हित अस्पताल हैं । 

उल्लेखनीय है कि जिस अस्पताल में जिस बीमारी के पैकेज की सुविधा उपलब्ध है उन्हीं बीमारियों के लिए आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
1.   उदयसिंह ग्राम करोलीकलां रतलाम द्वारा जीडी अस्पताल में आर्थाे अर्थात हडडी रोग का उपचार कराकर 25 हजार 710 रूपए के पैकेज का लाभ प्राप्त किया गया ।
2.   हरीसिंह डामर ग्राम देविल पोस्ट देविल ब्लॉक बाजना द्वारा जीडी अस्पताल में हडडी रोग (घुटना बदलना) का उपचार कराकर राशि रूपये 80 हजार 500 रूपए के पैकेज का लाभ प्राप्त किया गया।
3.   संगीता सोलंकी निवासी बजरंग नगर रतलाम द्वारा जिला चिकित्सालय में, शब्बो बी दरगाह रोड जावरा द्वारा जीडी अस्पताल रतलाम में, भेरूलाल सोनागर उपा टोली आलोट जिला रतलाम द्वारा जीडी अस्पताल रतलाम में निःशुल्क डायलिसिस (सप्ताह में दो बार) कराकर प्रति डायलिसिस पेकेज राशि रूपए 650 का निरंतर उपचार लाभ लिया जा रहा है ।
4.   निशा मुरावत पीएनटी कॉलोनी ने अपनी बच्ची हर्षिल का आरोग्यम अस्पताल में शिशु रोग संबंधी उपचार कराकर 30 हजार 800 रूपये के पेकेज का उपचार लाभ प्राप्त किया ।
5.   खातुन बी ग्राम मुडलाकलां ब्लॉक आलोट द्वारा आरोग्यम अस्पताल रतलाम में हडडी रोग के उपचार के लिए 28 हजार 880 रूपए के पेकेज का उपचार लाभ प्राप्त किया ।
6.   फारूख खान चिंगीपुरा द्वारा श्रद्वा अस्पताल रतलाम में हडडी रोग उपचार के लिए 28 हजार 990 रूपए के उपचार का लाभ प्राप्त किया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE