मल्हारगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं मल्हारगढ़ विधानसभा के विधायक जगदीश देवड़ा कल दिनांक 04 दिसंबर 22 को विधानसभा के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहेगें। इस दौरान वे क्षेत्र में कई सौगातों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेगें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री देवड़ा कल 04 दिसंबर 22 को प्रातः 10 बजे गांव थडोड में पं गजा जी महाराज मुख्य द्वार निर्माण का भूमिपूजन करेगें। इसके पश्चात वे दोपहर 12.15 बजे पिपलियामंडी में नगर परिषद के अंतर्गत विभिन्न सड़कों, पुलियाओं एवं दुकानों के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करेगें। इसके बाद देवड़ा बाबुखेड़ा-ढीकनिया से चावली सड़क का भूमिपूजन करेगें।
इस दौरान उनके साथ निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सम्बंधित अधिकारी एवं पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेगें।