भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में 76 वां होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह मनाया जायेगा।
महानिदेशक होमगार्ड्स पवन जैन ने बताया कि 6 दिसंबर, मंगलवार को प्रातः 9 बजे से होमगार्ड्स परेड ग्राउंड जहाँगीराबाद, भोपाल में राज्यपाल की मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।