BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 4:41 pm
KHABAR : विश्व दिव्यांग दिवस पर क्रमांक 02 विद्यालय में हुए विभिन्न कार्यक्रम, विधायक ने की प्रस्तुतियों की प्रशंसा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। 3 दिसंबर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 पर दिव्यांगों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 
यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय विभाग, जिला शिक्षा केंद्र, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के तत्वावधान में आयोजित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर खेलकूद, गोला फेंक, सौ एवं दो सौ मीटर की दौड़ तथा फैंसी ड्रेस आदि रोमांचक प्रतियोगिताएं हुई। दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने नाट्य प्रस्तुति दी। 
विनीत दुबे ने विकलांगों हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी इस आयोजन में चलाया गया। 

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने अपने संबोधन से दिव्यांगजनों द्वारा दी गई प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने दिव्यांग जनों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनके सहयोग के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि हमेशा तैयार है। 
कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर, तहसीलदार पिंकी साठे, निलेश पाटीदार, सुनीता राय, अशोक ऐरन, खुमान भारद्वाज, अभिलाषा वर्मा बतौर अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। 
 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE