मनासा। शनिवार की दोपहर मनासा के शासकीय अस्पताल एवं बस स्टैंड पर मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारी से बचाव हेतु नुक्कड़ नाटक कट पुतली कलाकारों द्वारा आयोजन कर लोगो को जागरूक किया गया। जिसमे कलाकारों ने बताया कि मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव हेतु हमे क्या करना चाहिए।
जैसे मलेरिया के लक्षण- 1- सर्दी व कंपन के साथ बुखार, तेज बुखार उल्टियां और सिरदर्द, 2- पसीना आकर बुखार उतरना, बुखार उतरने के बाद थकावट व कमजोरी होना।
यदि बुखार हो तो क्या करें
1- बुखार आने पर तुरंत रक्त की जाँच कराएं।
2- मलेरिया की पुष्टि होने पर पूरा उपचार लें।
3- खाली पेट दवा कदापि न लें।
4- मलेरिया हेतु खून की जाँच व उपचार सुविधा समस्त शासकीय अस्पतालों पर निःशुल्क उपलब्ध है।
डेंगू व मलेरिया फैलाने वाले मच्छर कहाँ पैदा होते हैं-
छत पर रखी पानी की खुली टंकियां, टूटे बर्तन, मटके कुल्हड़, गमलों में एकत्र जल में, बेकार फेकें हुए टायरों में एकत्र जल में, बिना ढके बर्तनों में एकत्र जल में, कूलर में एकत्र जल में, किचन गार्डन में रुका हुआ पानी में गमले, फूलदान सजावट के लिए बने फव्वारे में एकत्र जल में।
हमे क्या करना चाहिए-
सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। घर के आस-पास के गड्डों को भर दें, पानी से भरे रहने वाले स्थानों पर टीमोफॉस मिट्टी का तेल या जला हुआ इंजन ऑयल डालें, घर एवं आस-पास अनुपयोगी सामग्री में पानी जमा न होने दें, सप्ताह में एक बार अपने टीन, डिब्बा, बाल्टी इत्यादि का पानी खाली कर दें, दोबारा उपयोग होने पर उन्हें अच्छी तरह सुखायें, सप्ताह में एक बार अपने कूलर्स का पानी खाली कर दें, फिर सुखाकर ही उनका उपयोग करें, पानी बर्तन आदि को ढंक कर रखें, हेण्डपम्प के पास पानी एकत्र न होने दें। जैसी कई सावधानियों को बरतने के बारे में समझाया गया।
आयोजन नुक्कड़ नाटक कट पुतली के कलाकार घनश्याम भट्ट, जयराम राणा, दुर्गा एवं स्वास्थ्य विभाग से जिला मलेरिया अधिकारी अफलेस वारिया, विकास खंड मनासा से बीएमओ भायल एवं राजेन्द्र सिंह मुंडोतिया, मलेरिया निरीक्षक मनासा भगवान रायकुंवर, महिला स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।