BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 6:30 pm
BIG NEWS : किसी भी प्रदेश के आर्थिक विकास की पहली सीढी परिवहन मार्गों का विकास है- मंत्री डंग, डंग ने लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने जिले में लगभग 8 करोड़ों 76 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्री डंग ने गांव बर्डिया बरखेडा में 5 करोड़ 11 लाख से निर्मित होने वाली बर्डिया बरखेडा से रठाना सड़क का भूमिपूजन किया। उसके बाद 1 करोड़ 11 लाख की लागत से निर्मित होने वाले केलुखेड़ी से खजुरी मांडा मार्ग का भूमिपूजन किया।
इसके बाद 1 करोड़ 73 लाख की लागत से निर्मित होने वाले झलारा से खजूरी चंद्रावत मार्ग का भूमिपूजन किया। इस लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर वित्त मंत्री देवड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जनपद पंचायत मंदसौर के अध्यक्ष बसंत शर्मा, जनपद पंचायत सीतामऊ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, अन्य सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे। 

भूमि पूजन अवसर पर मंत्री डंग ने कहा कि, किसी भी प्रदेश के आर्थिक विकास की पहली सीढी यातायात के मार्गों का विकास है। परिवहन व्यवस्था का विकास करके ही अर्थव्यवस्था का विकास किया जा सकता है। मध्यप्रदेश में भी इसी उद्देश्य को लेकर परिवहन का विकास किया गया। ISO 9001 प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली देश की प्रथम ट्रेन भोपाल एक्सप्रेस तथा राज्य का प्रथम रेलवे स्टेशन हबीबगंज है। यह मध्य प्रदेश की उपलब्धि है। किसी भी देश, प्रदेश, क्षेत्र के विकास में सड़क का महत्वपूर्ण योगदान होता है। राज्य सरकार ने इस ओर ध्यान देते हुए पिछले वर्षों की अवधि में राज्य में सड़क के निर्माण अभूतपूर्व कार्य किया है। प्रदेश में सड़क यातायात को बेहतर करने के लिए ही मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की स्थापना वर्ष 1962 में की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सक्षम, शुल्भ एवं सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना था। आज भी प्रदेश सरकार इस क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं। अब तो मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है। कहीं पर भी सड़कों की अब समस्या नहीं है। केंद्र सरकार के द्वारा गरोठ क्षेत्र से 8 लेन का निर्माण किया जा रहा है। जब यह परिवहन चालू हो जाएगा, तो इस क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए बड़े-बड़े शहरों की मीडिया प्राप्त होगी। किसानों को फसलों, सब्जियों, फलों के बेहतर दाम प्राप्त होंगे। 

शामगढ़ सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना 16 अरब 62 करोड़ की लागत से निर्मित हो रही है। इस परियोजना के माध्यम से चंबल का पानी सीधा किसान के खेत तक पहुंचेगा। किसानों को सिंचाई को लेकर हमेशा समस्या रहती है, लेकिन अब किसानों को सिंचाई को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी। उनके खेत हमेशा सिंचित होंगे। अच्छी फसलें होगी, अच्छा दाम मिलेगा। जिससे किसानों की आय बड़ेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE