BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 7:04 pm
KHABAR : लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वावधान में आयोजित होगी 66 वीं राज्य स्तरीय शालेय जिमनास्टिक एवं मलखम्ब प्रतियोगिता, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वावधान में 66 वीं राज्य स्तरीय शालेय जिमनास्टिक एवं मलखम्ब प्रतियोगिता 8 दिसंबर 2022 से उज्जैन में आयोजित होगी। जिमनास्टिक प्रतियोगिता शासकीय उमावि महाराजवाड़ा क्रमांक 2 के परिसर में स्थित जिम्नेशियम हाल में तथा मलखम्ब प्रतियोगिता भारत माता मंदिर परिसर स्थित माधवसेवा न्यास में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आज शनिवार 3 दिसम्बर को शा.कन्या उ.मा.वि. सराफा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा एवं सहायक संचालक क्रीड़ा अरविंद जोशी ने प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में विभिन्न समितियों के संयोजक एवं सदस्यों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

प्रचार प्रसार समिति के संयोजक अमितोज भार्गव एवं संजय लालवानी ने बताया कि बैठक में संजय त्रिवदी, मुकेश त्रिवेदी, महेन्द्र खत्री, प्रदीप सिंह ठाकुर, गोविन्द श्रीवास्तव, सनत कुमार व्यास, प्रदीप देशपाण्डे, शिवसिंह अहिरवार, राजेन्द्र पुरोहित, आर.के. पोरवाल, कमर अली, तनवीर जहाँ खान, अर्चना श्रीवास्तव, पद्मजा रघुवंशी, संजय जौहरी, रामसिंह बनिहार, रामेश्वर देपन, शारदा सोनी, सुरेन्द्र व्यास एवं मोहम्मद अली आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE