BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 7:11 pm
BIG NEWS : विधायक ने की जल जीवन मिशन के तहत जिले में किए गए कार्यों की समीक्षा, बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

उज्जैन। उज्जैन जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में नवीन नल कलेक्शन प्रदान करने के लिए मिशन का संचालन किया जा रहा है। जिले में कुल 2 लाख 86 हजार घरों में से 1 लाख 12 हजार घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिले में कुल 508 नल जल योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, इनमें से 96 योजनाएं पूर्ण हो गई है। पूर्ण 96 योजनाओं में से 89 योजनाएं जल समितियों को हस्तांतरित कर दी गई है।

जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विधायक बहादुर सिंह चौहान, मुरली मोरवाल, दिलीप सिंह गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, कलेक्टर आशीष सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता धाकरे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री खुराना, विभिन्न जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पीएचई के सहायक यंत्री गण उपस्थित थे।

बैठक में निम्नांकित दिशा निर्देश दिए गए- 
- बैठक में निर्देश दिए गए कि जो भी योजनाएं स्वीकृत होती है या हैंडोवर होती है उसकी संपूर्ण लेआउट मैप सहित जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए ।

- नल जल योजना में किसी भी तरह से गुणवत्ता से समझौता न किया जाए यदि थर्ड पार्टी सर्टिफिकेशन गलत तरीके से दिया जाता है तो संबंधित थर्ड पार्टी के  विरुद्ध  एफ आई आर दर्ज की जाएगी ।

-  जिले में जो नल जल योजना  प्रारंभ नहीं हुई है उन्हें आगामी 10 दिन में प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए ।

- नल जल योजना जल समिति को हैंडओवर  होने के साथ ही सभी उपभोक्ताओं से उपभोक्ता शुल्क लिया जाना अनिवार्य किया जाए एवं इस राशि का खाता प्रथक से  संधारित किया जाए।

- बैठक में जल निगम द्वारा महिदपुर  एवं नागदा तहसील के बीच किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई । जानकारी में बताया गया कि महिदपुर तहसील में इंदौख परियोजना से पेयजल लेकर महिदपुर  एवं नागदा तहसील के कुल 206 ग्रामों में नल जल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे ।इस हेतु राज्य शासन द्वारा तीन सौ करोड़ 38 लाख  की योजना स्वीकृत की गई है ।

-  इदोख  परियोजना पर कार्य प्रारंभ हो चुका है ।आगामी 1 जनवरी 2025 तक यह योजना पूर्ण कर ली जाएगी ।योजना के तहत 780 किलोमीटर क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाई जाएगी व क्षेत्र में 22408 नए नल  कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे । विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान ने कहा  है कि योजना को  नर्मदा लिंक प्रोजेक्ट से जोड़ने के लिए 9 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाने के  कार्य को भी योजना से  जोड़ा जाए तथा जनसंख्या के आधार पर पाइपलाइन के डायमीटर में भी वृद्धि करने के प्रावधान किए जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE