BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 7:33 pm
BIG NEWS : वित्त मंत्री ने दी करोड़ो की सौगात, सेमलिया काजी से रिंडा नई आबादी तक 13 किलोमीटर सड़क का भूमि पूजन एवं नवीन पंचायत भवन का किया लोकार्पण, पढ़े शाहरुख़ रज़ा की खबर   

Share On:-

मन्दसौर। भाजपा के शासन में सड़कों का जाल बिछाया गया, हर गांव में पेयजल पहुंचाने का कार्य हर घर बिजली 24 घंटे बिजली, आयुष्मान योजना, गैस कनेक्शन सहित सारे कार्य भाजपा की सरकार ने किया है। कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया। यह बात मन्दसौर जिले के गांव सेमलिया काजी में सड़क भूमि पूजन के अवसर पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कही। 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सेमलिया काजी से रिंडा नई आबादी तक 13 किलोमीटर बनने वाली 8 करोड़ 67 लाख से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया। वही 14 लाख से निर्मित गांव में नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनता को दी। वित्त मंत्री ने मंच से ही मल्हारगढ़ एवं सुवासरा विधानसभा को जोड़ने वाली सेमलिया काजी से मुंडला फौजी 3 किलोमीटर की सड़क बनाने का आश्वासन दिया, तो ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से वित्त मंत्री का अभिवादन किया। 

इससे पहले जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि प्रेमसिंह पंवार सहित क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन गोपाल गुज़रिया ने किया वहीं आभार सरपँच प्रतिनिधि भरतदास बैरागी ने माना । 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE